फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रेम चढ़ा परवान, पति और बच्चे को छोड़ इंदौर से बनारस प्रेमी के पास आई महिला

Wed, 30 Sep 2020 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
lover
विज्ञापन

वाराणसी में मासूम बच्चे और पति को छोड़ कर महिला प्रेमी के घर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद भी महिला अपने रुख पर अड़ी हुई है। इसे लेकर पुलिस भी पशोपेश में पड़ी हुई है।

विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर गांव के युवक को इंस्ट्राग्राम पर इंदौर की महिला से प्रेम हो गया। बात आगे बढ़ी तो महिला अपने बच्चे और पति को छोड़कर करीब चार माह पहले अचानक दीनदासपुर आ धमकी। किसी तरह से इसकी जानकारी महिला के ससुराल वालों को हुई तो वे जंसा थाने पहुंचे।


उनकी शिकायत पर पुलिस ने महिला को नारी निकेतन भेज दिया। यहां से महिला इंदौर गई, लेकिन पति के साथ रहने से इंकार करते हुए फिर जंसा पहुंच गई। बुधवार को अधिकारियों के निर्देश पर महिला को जंसा थाने बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम प्रयास के बाद भी महिला युवक को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। थाना प्रभारी जंसा सतीश कुमार सिंह और ग्राम प्रधान ने बताया कि तमाम प्रयास के बाद भी महिला का दिल नहीं पसीजा। वह पति के साथ जाने से इंकार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें