फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डिजिटल लॉक बढ़ा रहा दिल का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विभाग में मरीजों को सीसीयू में बेड न मिलने का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। वार्डों में लगा डिजिटल लॉक अब तक नहीं हट सका है। विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने कुलपति को पत्र लिखकर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए सप्ताह भर का समय दिया है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बीएचयू में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बने हृदय रोग विभाग के 41 बेड (सीसीयू 17 और सामान्य 24 बेड) पर करीब डेढ़ साल से मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। दरअसल अस्पताल प्रशासन की ओर से लगाए गए डिजिटल लॉक की ओर से कंप्यूटर पर बेड खाली नहीं दिखता है। इससे मरीज अस्पताल से वापस चले जाते हैं।
विभागाध्यक्ष ने छह दिसंबर को कुलपति को भेजे पत्र में लिखा है कि ब्लॉक के निर्माण के समय से ही पांचवें तल पर हृदय रोग विभाग और सीटीवीएस विभाग को आधी-आधी जगह आवंटित हुई थी। इसके बाद भी हृदय रोग विभाग के हिस्से में आने वाली जगह पर एसी का सेटअप लगाकर उस जगह को कम कर दिया गया है। हृदय रोग विभाग को आवंटित फर्नीचर व अन्य उपकरण भी दूसरों के पास हैं। इस वजह से चिकित्सकों, कर्मचारियों को काम करने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें