फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फलों से महंगा लहसुन, पहुंचा 300 के पार माह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी। लहसुन के महंगा होने से दाल के छौंके व सब्जियों के स्वाद बिगड़ रहे हैं। थोक में 300 और फुटकर में लहसुन 300 रुपये किलो बिक रहा है। कारोबारियों के अनुसार, पांच साल पहले भी महंगा हुआ था, लेकिन इससे कीमत कम थी। हालांकि फरवरी के बाद सस्ता होने की उम्मीद है।
उत्पादन घटने से आवक वाले राज्य मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी लहसुन महंगा हो गया। ठंड और लगन से इसकी मांग भी बढ़ी है। इसके चलते इसकी कीमत में तेजी आई है। जुलाई से ही लहसुन महंगा बिकना शुरू हुआ था। तब 150 रुपये किला था। महंगा होने से पहड़िया मंडी में इसकी आवक आधी से भी कम हो गई है। इस समय रोज दो से तीन गाड़ी ही आ रही है। जबकि पहले आठ से 10 गाड़ी आती थी। व्यापारी रवि सिंह और राहुल मौर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश में ही 230 व 240 रुपये किलो है। मंगाने का खर्च ज्यादा है। उम्मीद है कि फरवरी से नई फसल आने के बाद ही इसके दाम कम होंगे। हालांकि लगन खत्म होने के बाद कुछ कमी आएगी।
विज्ञापन



गेहूं से सस्ता बिका था लहसुन
पिछले साल लहसुन गेहूं से भी सस्ता बिका था। यह 15 से 20 रुपये किलो बिका था। जबकि इसका उत्पादन करने में गेहूं से तीन गुना खर्च लगता है। रवि सिंह ने बताया कि पिछले साल किसानों की लागत भी नहीं निकल रही थी। इसलिए इसकी खेती कम होने लगी है। मौसम में उतार-चढ़ाव से भी फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


नई प्याज आने से मिली राहत
नई प्याज आने से राहत मिली है। 70 से 80 रुपये बिकने वाली प्याज अब 50 रुपये में बिक रहा है। अभी राजस्थान के अलवर, मध्यप्रदेश के खंडवा, महाराष्ट्र के नासिक व गुजरात के महुआ जिले से प्याज आ रहा है। मई-जून में ज्यादा बारिश से प्याज की फसल खराब हुई थी, इससे महंगा हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें