फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जेईई मेन में जेआरएस के ध्रुवराज बने सिटी टॉपर, 96 पर्सेंटाइल के ऊपर 105 मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जेईई मेन में जेआरएस ट्यूटोरियल्स के 105 छात्र-छात्राओं ने 96 पर्सेंटाइल से ज्यादा का स्कोर प्राप्त किया। 99.98 पर्सेंटाइल लाकर ध्रुवराज चौबे सिटी टॉपर रहे। 27 छात्रों को 99 पर्सेंटाइल से ज्यादा का स्कोर मिला। 55 छात्राें को 98 पर्सेंटाइल से ज्यादा, 77 छात्रों को 97 पर्सेंटाइल से ज्यादा अंक मिल गया। यह पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट रहा। पर्सेंटाइल के आधार पर इन 105 मेधावियों को एनआईटी संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। जेआरएस का दावा है कि पूर्वांचल में किसी भी कोचिंग से सबसे बेहतर रिजल्ट आया है।
विज्ञापन


ध्रुवराज चौबे के बाद स्नेहिल सावन का 99.8682 पर्सेंटाइल, अर्श अंसारी का 99.83, अभिषेक कुमार का 99.78, रचित शाह का 99.76, वैभव चौरसिया का 99.74, यथार्थ जायसवाल का 99.71, कार्तिकेय अग्रवाल को 99.70 पर्सेंटाइल, शिव को 99.66 पर्सेंटाइल, आदित्य संतोष कुमार मिश्रा को 99.56 पर्सेंटाइल और इशान सिंह को 99.55 पर्सेंटाइल अंक मिला है। जेईई मेन की फेज-2 और जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए अगली कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। निदेशक एके झा ने बताया कि जेआरएस के सही दिशा निर्देश, विषयगत जानकारी और छात्रों में आत्मविश्वास की भावना को भरकर सफलता प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें