फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भगवानपुर में पावर हाउस बनाने का विरोध, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश सरकार की ओर से भगवानपुर में बिजली उपकेंद्र बनाने के लिए जो जमीन अधिग्रहित की गई है, उसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। अधिग्रहित जमीन पर पहले से जो बिल्डिंग बनी थी, उसका मलबा गिरा दिया गया है। उसी मलबे को उठाने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे थे। जैसे ही मलबा उठाना कर्मचारियों ने शुरू किया तो दो लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने जमीन में अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया और काम रुकवा दिया। काम रोके जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बातचीत शुरू की। जो लोग विरोध कर रहे थे, उनसे जमीन संबंधित कागजात लेकर उच्चाधिकारियों से बातचीत करने को कहा गया है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि विरोध करने वालों को संबंधित जमीन का दस्तावेज लेकर राजस्व के अधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें