फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए अब तक गठबंधन पर निर्णय नहीं: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य भी इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। बदायूं से सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया।
विज्ञापन


कहा कि पार्टी गठबंधन को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं कर सकी है। कहा कि गठबंधन व सीटों के बंटवारे  आदि का निर्णय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा इस बार लोकसभा चुनावों में प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वह जनपद के बिसुदरपुर में आयोजित समाजवादी युवा प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान मीडिया से मुखातिब थे। 

इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों के चलते आज हर तरफ त्राहि त्राहि मची है। अब तक 33 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने धान एवं गन्ने का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य करने व बोनस भी देने की घोषणा की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों को अपना कारोबार बंद करना पड़ा रहा है। सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। जब देश के रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव थे तो उन्होंने एक आदेश जारी किया था कि कोई भी जवान शहीद होता है तो ससम्मान उसके घर तक उसका शव पहुंचाया जाएगा।

परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। राम मंदिर के बारे में कहा कि इसका मामला न्यायालय में चल रहा है। जो न्यायालय फैसला देगा, वहीं मान्य होगा। एसटी एसटी पर कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते कोर्ट का ऐसा फैसला आया। 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतेगी सपा

मिर्जापुर के घंटाघर में रविवार को समाजवादी युवा प्रतिनिधि सम्मेलन में बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से बीजेपी को सपा के युवा उखाड़ फेकेंगे। गांव-गांव जाकर झूठ बोलकर सत्ता में आने वाले लोगों का पोल खोल देंगे। मोदी ने जनपद के बंद पड़ी एक चिमनी से चुनाव के दौरान छह महीने में धुआ निकालने की बात कही थी।

लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। व्यापारियों का जीएसटी से व्यापार प्रभावित है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। हर तरफ हत्या, लूट, चोरी, डकैती, बलात्कार व छेड़खानी की घटनाए बढ़ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ने की बजाय इस सरकार में गिरती चली जा रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस बार सपा प्रदेश में सबसे अधिक सीटे जीतने का काम करेगी।       उन्होंने कहा कि उनका मिर्जापुर तब से आना जाना है जब से वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ा करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें