श्री काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं सावन, शिवरात्रि, रंगभरी एकादशी या किसी पर्व विशेष पर भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं की कतार भी चौक पर लगाई जा सकेगी। करीब 50 हजार वर्गमीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम में गंगा व्यू गैलरी भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ करेगी। मंदिर चौक पर करीब एक हजार वर्गमीटर में तैयार होने वाली गंगा व्यू गैलरी ऐसी जगह होगी, जहां से उन्हें एक तरफ बाबा विश्वनाथ का दरबार दिखेगा तो दूसरी तरफ गंगा की अविरल धारा होगी।
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा संयंत्रों को लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वाच टावर के निर्माण के साथ ही अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से काशी विश्वनाथ धाम को लैस किया जाएगा। 5.43 करोड़ की लागत से सुरक्षा उपकरण खरीदे जाएंगे। इसमें 31 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, 47 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, 11 एक्सरे बैगेज स्कैनर और 19 महिला तलाशी बूथ शामिल हैं।
मंदिर चौक को अक्तूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने से बाबा के भक्त मंदिर परिसर से पहले यहां एकत्र होकर दर्शन के लिए जा सकेंगे। विशेष अवसरों पर सड़क पर लगने वाली लाइन भी अब समाप्त हो जाएगी। -दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त