Varanasi News: कड़ी धूप और गर्मी में भी दर्शन-पूजन का क्रम रूका नहीं। भक्त विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन करते रहे। मां की उपासना कर भक्तों ने पुण्य-लाभ का आशीर्वाद मांगा।
वासंतिक और चैत्र नवरात्र के अंतिम दिवस यानी बुधवार को मां सिद्धदात्री के पूजन के लिए भगवान शिव की नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रमुख से लेकर सभी छोटे-बड़े देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में लक्ष्मी कुंड स्थित लक्ष्मी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं, प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन भी दुरुस्त रहा।
मैदागिन के गोलघर स्थित मंदिर पर महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही। मां की उपासना कर भक्तों ने पुण्य-लाभ का आशीर्वाद मांगा। भक्त भोर से ही माता के दर्शन को खड़े रहे। मंदिर का पट खुलते ही पहले मां के जयकारे लगे उसके बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
काशी नगरी में आज के दिन कन्या पूजन का भी विधान है। इस दौरान उनका विधिवत श्रृंगार कर उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रसाद दिए जाते हैं।