फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में मां काली की प्रतिमा शोभायात्रा: उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, चार एसीपी और 10 थानों की फोर्स तैनात

Fri, 17 Nov 2023 12:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुरुवार को नवसंघ क्लब की काली प्रतिमा कड़ी सुरक्षा के बीच रात 11 बजे के बाद विसर्जित की गई। देवनाथपुरा की तंग गली में स्थापित पूजा पंडाल में मां काली की सुबह पूजन अर्चन के बाद दोपहर में महिलाओं ने मां संग सिंदूर खेला।
विज्ञापन
1 of 5
मां काली की प्रतिमा शोभायात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
चार किलोमीटर की दूरी को तय करने में आठ घंटे का समय लग गया। मां काली की प्रतिमा की विदाई में ऐसा जनसैलाब उमड़ा की मदनपुरा से लेकर गोदौलिया तक का इलाका जाम हो गया। भक्तों ने माता को नम आंखों से विदाई दी। ढाक की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। प्रतिमा की सुरक्षा में चार सीओ, दस थानों की फोर्स, एक कंपनी पीएसी के साथ ही आलाधिकारियों की टीम लगी रही।
 
विज्ञापन

2 of 5
मां काली की प्रतिमा शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को नवसंघ क्लब की काली प्रतिमा कड़ी सुरक्षा के बीच रात 11 बजे के बाद विसर्जित की गई। देवनाथपुरा की तंग गली में स्थापित पूजा पंडाल में मां काली की सुबह पूजन अर्चन के बाद दोपहर में महिलाओं ने मां संग सिंदूर खेला। फिर शाम को 4:30 बजे से तंग गली से मां के जयकारे के साथ मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई।
विज्ञापन

3 of 5
मां काली की प्रतिमा शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा बंगाली टोला इंटर कॉलेज पहुंची, जहां परिक्रमा के बाद आगे बढ़ी। विसर्जन मार्ग श्रद्धालु से पटा था। जयकारे के साथ बांग्ला वाद्ययंत्र ढाकी के अलावा डमरू वादन की गूंज होती रही। विसर्जन यात्रा पर सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। प्रतिमा मदनपुरा, जंगमबाड़ी होते हुए गोदौलिया पहुंची।

4 of 5
मां काली की प्रतिमा शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : सोशल मीडिया
परिक्रमा के बाद माता की शोभायात्रा आगे रवाना हुई। विधायक सौरभ श्रीवास्तव और अंबरीश सिंह भोला ने मां की आरती उतारी। प्रतिमा चौक, बुलानाला, मैदागिन होते रात 11 बजे कंपनी बाग स्थित सरोवर पर पहुंची। आरती के बाद भक्तों मां काली का विसर्जन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां काली की प्रतिमा शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे तक करना पड़ा इंतजार
मां काली की प्रतिमा पांडेय हवेली पर शाम को 6:30 बजे पहुंच गई थी, लेकिन विधायक सौरभ श्रीवास्तव और अंबरीष सिंह भोला के 1:10 घंटे की देरी से पहुंचने के कारण 7:40 बजे शोभायात्रा आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें