संकट मोचन संगीत समारोह में छाए जसवीर जस्सी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के संकट मोचन मंदिर के 100वां संगीत समारोह में संगीत की लहर बही। बहुचर्चित पार्श्वगायक कलाकार जसवीर जस्सी आधी रात के बाद मंचासीन हुए। सिर पर केसरिया रुमाल बांधकर वह अपने दल के साथ जैसे ही मंच पर आए काशी की जनता ने हर-हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया। गुरुवाणी, सतनाम के बाद गायकी को गति देने वाले जसवीर जस्सी ने कोई बोले राम राम से अपने सफर को आगे बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने सूफियाना गायन के कई रंग बिखेरे।