पीडब्ल्यूडी 295.48 करोड़ से चार सड़कों का करेगा कायाकल्प
पीडब्ल्यूडी की ओर से शिवपुर-लहरतारा-फुलवरिया 4 लेन रोड का निर्माण 166.14 करोड़ से दिसंबर तक प्रस्तावित है। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग चितईपुर-जंसा-कपिलधारा तक 97.03 करोड़ तथा अमरा चौराहा से भिखारीपुर तिराहे तक 4.50 किमी मार्ग के चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य 29.87 करोड़ से मार्च तक पूरा कराया जाएगा। झोम की मड़ई से नरायनपुर मार्ग लागत 2.44 करोड़ पीएमजीएसवाई से निर्माणाधीन है, जो फरवरी तक पूरा होगा।
18.95 करोड़ से नौ कुंडों को सुंदर बनाएगा वीडीए
वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा 9 कुण्डों के सुंदरीकरण एवं संरक्षण कार्य 18.95 करोड़ को अप्रैल 2021 तक पूरा कराया जाएगा। इनमें (कांहा, दुधिया, लक्ष्मी, पहड़िया, पंचकोशी, बखरियां, रीवां, कबीर प्राकट्य स्थल तथा सोना तालाब) शामिल हैं।
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला