फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deewali: देव दीपावली पर काशी घूमने का है प्लान, जानिए कहां खड़ी करेंगे गाड़ी?

Tue, 21 Nov 2023 08:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देव दिवाली पर कमिश्नरेट के अफसरों की मीटिंग में तय हुआ है कि शहर में 31 स्थान पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन का काम ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस 54 प्वाइंट से करेगी।
विज्ञापन
देव दीवाली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापर्व छठ सकुशल संपन्न होते ही कमिश्नरेट की पुलिस देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। 27 नवंबर को काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं और सैलानियों का हुजूम उमड़ेगा। इसके मद्देनजर भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों को मूर्त रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन

कमिश्नरेट के अफसरों की मीटिंग में तय हुआ है कि शहर में 31 स्थान पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन का काम ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस 54 प्वाइंट से करेगी। अफसरों का दावा है कि व्यवस्था ऐसी की जा रही है कि आमजन सहूलियत के साथ गंगा घाटों तक जाएं। उत्साह के साथ देव दीपावली के उत्सव का लुत्फ उठाने के बाद बगैर किसी दिक्कत के अपने गंतव्य को वापस लौट जाएं।

यहां रहेगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था

सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने, चौकाघाट पुलिस चौकी के दाएं/बाएं, सर्व सेवा संघ भवन का खाली मैदान, बेनिया बाग, मजदा सिनेमा, गोदौलिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, जयनारायण इंटर कॉलेज, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, काशी विद्यापीठ, रामलीला मैदान लकड़मंडी, नटराज सिनेमा सिगरा, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, रवींद्रपुरी में सड़क के दोनों ओर की पटरी, गर्ल्स हिंदू कॉलेज कमच्छा, सामने घाट पश्चिमी स्कूल के बगल में, सामने घाट पश्चिमी सनबीम स्कूल के बगल में, नरिया से हैदराबाद गेट रोड पर, नगवा चौराहा, संत रविदास गेट, संत रविदास गेट से हनुमान मंदिर तिराहा, बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा (रविदास गेट से आगे), रवींद्रपुरी-शिवाला कूड़ा घर मोड़, होटल ब्राडवे तिराहा, अग्रवाल तिराहा शिवाला, आशापुर फ्लाईओवर से हवेलिया तिराहा तक सड़क के दोनों ओर, कटिंग मेमोरियल स्कूल (छोटा/बड़ा), सेंट मेरी स्कूल कैंटोनमेंट के सामने की सड़क, एफसीआई गोदाम के पास, भास्करा पोखरा।
विज्ञापन

21 जगह लगाए जाएंगे बैरियर
देव दीपावली के मद्देनजर रामनगर, आदमपुर, कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और भेलूपुर थाना क्षेत्र में 21 जगह बैरियर लगाए जाएंगे। इसके अलावा देव दीपावली के दिन चांदपुर चौराहा, आजमगढ़ अंडरपास, तरना पुल और आशापुर ओवरब्रिज पूर्वी से शहर की ओर रोडवेज या प्राइवेट बसें नहीं आने दी जाएंगी।

नौ जोन और 11 सेक्टर में बांट कर घाटों पर सुरक्षा का प्रबंध

देव दीपावली के मद्देनजर काशी के 84 गंगा घाटों को नौ जोन, 11 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। अत्यधिक भीड़ वाले घाटों पर क्यूआरटी की 20 टीम तैनात रहेंगी। 11 विशेष टीमें लाउडहेलर के साथ घाटों पर पेट्रोलिंग करेंगी। 17 प्रमुख घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमें रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 11 पिंक बूथ बनेंगे। राजघाट, नमोघाट, रामनगर के हनुमान मंदिर, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, डुमराव बाग, गोदौलिया चौराहा और रामापुरा चौराहा पर इंटीग्रेटेड इमरजेंसी हेल्पडेस्क बनेगी। इसके अलावा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के कमांडो भी तैनात किए जाएंगे। गंगा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 16 गोताखोरों के दस्ते के अलावा 11 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम वाटर एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें