सांसद रोजगार मेले में 108 कंपनियों में 14359 पदों पर 12 दिसंबर को वाराणसी के युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। मेला आईटीआई करौंदी में लगेगा। अभ्यर्थी www.sewayojan.up.nic.in login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय सभागार में मेले को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि पोर्टल पर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं। वाराणसी जनपद निवासी युवाओं को ही स्किल के अनुसार प्लेसमेंट दिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सुपर स्पेशियेलिटी हास्पिटल में नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि की रिक्तियों की सूची तैयार कर लें।