फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बनारस की देव दीपावली होगी खास, मैंडोलीन के जनक को होगी समर्पित

Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तुलसी घाट पर बनाई जा रही पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस की देव दीपावली इस बार खास होगी। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पेंटिंग बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। तुलसीघाट की देव दीपावली इस बार भारत में मैंडोलीन के जनक और साधक पं. यू श्रीनिवासन की शेष स्मृतियों को समर्पित होगी।
विज्ञापन


अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास, संकटमोचन मंदिर और संकटमोचन फाउंडेशन ने एक बार फिर गंगा निर्मलीकरण, सांस्कृतिक धरोहरों की संरक्षण को लेकर काम शुरू कर दिया। इसमें काशी की गंगा और उसके धरोहरों, घाटों के साज-सज्जा का केंद्र बिंदु बनाया है।

संकटमोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर तुलसीघाट पर युवा कलाकारों ने घाटों की इस झांकी में काशी की जीवंतता को उकेरने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

demo pic
तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए देसी और विदेशी कलाकार जुट गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्व. पं यू श्रीनिवासन के छोटे भाई पं यू राजेश मेंडोलीन का वादन और साथ में विश्व विख्यात डमर शिवमणि के रिदमों की प्रस्तुति दर्शकों को बांधेगी।

इस तैयारी में राजू कुमार चित्रकार पटना, राजेश कुमार मूर्तिकार वाराणसी, अनिल कुमार चित्रकार बहरीन, कैलाश कुमार विश्वकर्मा रीवा मध्य प्रदेश, देवेन्द्र पटेल, प्रवीण पटेल, किशन कुमार वाराणसी सहयोगी शिल्पी दिवाकर, रामू , योगेश कुमार सहित दर्जनों कलाकार अपनी साधना में जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें