फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस से कोलकाता के लिए 16 कंटेनर लेकर रवाना हुआ जलपोत

Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मालवाहक जहाज - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी के रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल से शनिवार को रवींद्र नाथ टैगोर जलपोत पहली खेप लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गया। जलपोत पेप्सिको के आठ, इफको के छह और डाबर के दो सहित कुल 16 कंटेनर लोड कर कोलकाता लेकर जा रहा है। इस तरह यह पहला शिप होगा जो नवनिर्मित बंदरगाह से माल लेकर जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को रास्ते में फंसे छह कंटेनरों के टर्मिनल तक न पहुंच पाने की वजह से देर रात तक जलपोत कोलकाता रवाना नहीं किया जा सका। रामनगर स्थित टर्मिनल पर टैगोर शिप पर कंटेनर लोड करने का काम देर शाम तक किया गया। शाम साढ़े छह बजे तक माल लदे कुछ कंटेनर अभी रास्ते में ही फंसे थे।

पेप्सिको के कंटेनर कानपुर से यहां लाए गए। इसके अलावा खाद से भरे इफको के आठ कंटेनर फूलपुर से आए। जबकि डाबर के तेल, क्रीम फेस वॉश जूस आदि से भरे दो कंटेनर लहरतारा वाराणसी से टर्मिनल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र नाथ टैगोर जलपोत की खासियत 

मालवाहक जहाज - फोटो : amar ujala
रवींद्र नाथ टैगोर जलपोत की लम्बाई 54.6 मीटर तो चौडाई 9.6 मीटर है। यह रडार के माध्यम से चलता है, साथ ही आरआइएस सिस्टम भी लगा हुआ है। जो दिशा व मार्ग को दर्शाता है। इसके अलावा जहाज पर लगे लाइट की रेंज 12 किलोमीटर दूर तक है। जिससे अन्य जहाज या कोई भी रात में देख सके।

जहाज को चलाने के लिए 470 हार्सपावर का इंजन लगा हुआ। जलपोत की सात से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार है। इसकी साढ़े तीन सौ टन माल को ले जाने की क्षमता है। चलने के लिए यह केवल 2.5 मीटर डीप मे भी आसानी से परिवहन कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें