फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी घाट से राजघाट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली के मद्देनजर सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त टीम ने अस्सी घाट से राजघाट तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। कोई संदिग्ध प्रतीत हो तो उससे तत्काल उसके नाम और पते की तस्दीक की जाए। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वॉड चेकिंग को लेकर लापरवाही न बरतें। बगैर अनुमति के कोई ड्रोन कैमरा उड़ता न दिखे।
विज्ञापन

एडीजी जोन बृज भूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अफसर 11 बजे के लगभग दशाश्वमेध घाट पहुंचे। दशाश्वमेध और आसपास के अन्य घाटों की व्यवस्था देखने के बाद अधिकारियों ने मोटरबोट से अस्सी घाट से राजघाट तक की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने कहा कि गंगा में तैनात रहने वाले एनडीआरएफ और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी की नाव गहरे पानी की ओर न जाए। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस लोगों को आगाह करती रहे। कहीं भी कोई लावारिस सामग्री मिले तो उस स्थान को तत्काल खाली करा कर पुलिस उसकी जांच बम निरोधक दस्ते से कराए। निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें