यातायात पुलिस के अनुसार सूजाबाद पुलिस चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन्हें रामनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पार्किंग पी-29 लंका मैदान रामनगर में ही गाड़ियां खड़ी होंगी। भदऊ चुंगी तिराहा से भैंसासुर घाट की तरफ वाहनों को नहीं जाने नहीं दिया जाएगा। पी-27 रेलवे कॉलोनी के मैदान में गाड़ियां खड़ी होंगी। लाट भैरव चौकी व कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के नीचे किसी भी प्रकार के वाहन को भदउचुंगी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
जलालीपुर ओवरब्रिज ढलान से वाहन नहीं जा सकेंगे। दो पहिया वाहनों को पी-28 जलालीपुरा ओवरब्रिज के ऊपर पार्क कराया जाएगा। गोलगड्डा से वाहनों को विश्शेवरगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को यू-टर्न कराकर लकड़ी मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
मैदागिन चौराहे से चौक होते हुए गौदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। चार पहिया वाहन मैदागिन के टाउनहॉल पार्किंग पी-10 में खड़े होंगे। गोदौलिया चौराहा से मैदागिन व दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। गोदौलिया मल्टीलेवेल पार्किंग पी-06 में ही इन्हें पार्क कराया जाएगा। सामने घाट पुल पूर्वी (शास्त्री चौक) सामने घाट पुल के पूर्वी (रामनगर की तरफ) से लंका की तरफ नहीं आएंगे।
1- गाजीपुर, मऊ से वाया वाराणसी शहर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र को जाने वाले वाहन, बड़े और मालवाहक शहर में नहीं आएंगे। चार पहिया वाहन संदहा से बाएं रिंग रोड होकर निकलेंगे।
2- आजमगढ़ से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र को जाने वाले बड़े व मालवाहक वाहन आजमगढ़ अंडरपास (बावन बीघा) से दाहिने मुड़कर रिंगरोड से रखौना ओवरब्रिज से जाएंगे।
3- जौनपुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र को जाने वाले बड़े वाहन हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज से होकर जाएंगे।
4. गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज को जाने वाले वाहन शहर में नहीं आएंगे।
5. चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले मालवाहक वाहन नेशनल हाईवे-2 से रखौना से रिंगरोड जाएंगे।
6- प्रयागराज से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले बड़े और मालवाहक वाहन नेशनल हाईवे-2 से रखौना अंडरपास से रिंग रोड से जाएंगे।
7- भदोही से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले वाहन रिंग रोड से गंतव्य को जाएंगे।