फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली 2023: गंगा द्वार पर होगी शिव स्तुति, रेती पार आतिशबाजी, अद्भुत होगा नजारा

Wed, 18 Oct 2023 10:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देव दीपावली महोत्सव के आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
देव दीपावली की भव्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली के आयोजन को भव्य बनाने के लिए 100 से ज्यादा समितियां घाटों को दीपों से रोशन करेंगी। वहीं, गंगा पार इलाके को 20 सेक्टर में बांटकर दीपदान कराया जाएगा। देव दीपावली महोत्सव के आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह निर्णय मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में गंगा महोत्सव और देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों के लिए हुई बैठक में लिया गया।

यह भी पढ़ें- Train Diversion: 15 घंटे देरी से गई दून एक्सप्रेस, आज विभूति एक्सप्रेस में है टिकट तो पहले पढ़ें ये खबर

विज्ञापन

जिलाधिकारी के मुताबिक काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो के जरिये शिव स्तुति की जाएगी। पर्यटन विभाग को आतिशबाजी का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने घाट पर स्थित डोम राजा के आवास, नेपाली मंदिर, पंचगंगा घाट और अन्य कई चिह्नित स्थानों के संकरे मार्ग को एक घाट से दूसरे घाट पर जाने के लिए चौड़ा करने के निर्देश नगर निगम को दिए।

गंगा महोत्सव के आयोजन 23 से 26 नवंबर तक राजघाट पर होंगे। इसमें प्रतिदिन आमंत्रित व स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। गंगा महोत्सव के अंतिम दिन यानी 27 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली मनाई जाएगी। घाटों पर सफाई व्यवस्था, चिकित्सा टीमों की तैनाती, अग्निशमन की व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था विभागों ने तैयारी बताई। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस बार लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें