फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मानसून से पहले हो जाएगी नालों की सिल्ट सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मानसून आने से पहले शहर में जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बुधवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अस्सी और सीर गोवर्धन क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्सी व नगवां क्षेत्र के प्रमुख नालों की सफाई का जायजा लिया और निर्देश दिए कि बारिश से पहले सभी छोटे-बड़े नालों से सिल्ट हटाने का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर ने सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरा हटाने में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते नालों की सफाई सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही सड़कों के रखरखाव को लेकर भी मेयर ने कड़ा रुख अपनाया और अस्सी-नगवां क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क व मरम्मत कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने विभागीय टीम को निर्देशित किया कि वे नियमित अंतराल पर सफाई कार्यों की मॉनीटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि नालों से निकाली गई सिल्ट को तुरंत हटाया जाए, ताकि वह दोबारा बहकर नालों में न जाए।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर ने स्थानीय नागरिकों से भी सीधी बातचीत की और सफाई, पेयजल तथा सड़कों की स्थिति पर फीडबैक लिया। नागरिकों द्वारा जल निकासी को लेकर दिए गए सुझावों पर मेयर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पार्षद अक्षयवर सिंह, सुरेश सिंह, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आर. के. सिंह सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें