फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट पिच पर उतरे डिप्टी सीएम: दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, काशी ने तमिलनाडु को हराया

Sun, 27 Nov 2022 10:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय दिव्यांग टी-20 प्रतियोगिता हो रही है। जय नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजी करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने शॉट लगाकर दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम के तहत शनिवार को जय नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजी कर दो दिवसीय दिव्यांग टी-20 प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता हो रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें 2047 में जिस भारत को बनाना है, उसमें दिव्यांगजनों का महत्वपूर्ण स्थान होगा। दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं, आवश्यकता है इन्हें समान अवसर देने की। पहले दिन यूपी (काशी) और तमिलनाडु के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। तमिलनाडु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। काशी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी तमिलनाडु की पूरी टीम 15वें ओवर में मात्र 93 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें