अंत्येष्टि स्थल की मांग के अनुरूप बनवाए जाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से उसका कार्य कराया जाए। गलत स्थलों पर कोई भी अंत्येष्टि स्थल का निर्माण नहीं होना चाहिए। इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आजीविका मिशन योजना अंतर्गत समीक्षा के दौरान मैन पावर कम होने की जानकारी पर तत्काल डिमांड शासन को भेजने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाने पर विशेष जोर दिया।
भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने स्तर पर विधायक निधि की समीक्षा करें और किसी भी विधायक के प्रस्ताव लंबित नहीं होने चाहिए। उन्होंने विधायक निधि से अवमुक्त हुए धनराशि के सापेक्ष कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि धनराशि अवमुक्त होने के बावजूद कार्य किसी भी दशा में अवरुद्ध एवं लंबित नहीं रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान प्रथम किस्त की धनराशि दिए जाने के पश्चात लाभार्थी को अपात्र पाए जाने की जानकारी मांगे जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारी ने सहीं जानकारी नहीं दी तो कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए सचेत किया।