प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के रविवार को शहर में रहेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक वह आठ अक्तूबर की अपराह्न एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर सर्किट हाउस आएंगे।
यहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मलदहिया स्थित शुभम बैंक्वेट हाल में जीएसटी पर आधारित आर्थिक सुधार के सौ दिन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद सांस्कृतिक संकुल में स्वदेशी मेले का उद्घाटन करेंगे। शाम साढ़े छह बजे बाबतपुर से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।