दुकान पर पी चाय नदेसर मिंट हाउस स्थित राजेश पाल की चाय की दुकान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय भी पी। उप मुख्यमंत्री ने संगठन के लोगों से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने का भी मंत्र दिया।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे। देर रात अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद अगले दिन रविवार को कुछ बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी रहेंगे।