फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैं उप मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक स्वयंसेवक के रूप में यहां आया, RSS के होली मिलन समारोह बोले केशव मौर्य

Fri, 06 Mar 2026 09:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के होली मिलन समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं उप मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक स्वयंसेवक के रूप में यहां आया। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं उप मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक स्वयंसेवक के रूप में आया हूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी महानगर की ओर से शुक्रवार को निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर में होली मिलन समारोह हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है जब होली का उत्सव पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। होली के गानों में ब्रज, अयोध्या और काशी का जिक्र है। होली के दिन गुल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। जिस प्रकार अयोध्या की लड़ाई जीती गई उसी प्रकार बाकी लड़ाइयां भी जीत जाएंगे। कार्यक्रम में छोटी बच्चियों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य और विदुषी तनुश्री मिश्र, राधिका मिश्रा और सरोज वर्मा ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। जिसने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कलाकारों को सम्मानित किया। उत्सव की शुरुआत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ हुई। संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल, विभाग संघचालक डॉ. जयप्रकाश लाल ने मंच साझा किया। उप मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवकों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संचालन नवीन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में युद्धवी, चंद्रमोहन, रमेश, राजेश, डॉ. आशीष, विभाग प्रचारक नितिन मौजूद रहे।

पंच परिवर्तन को जीवन में उतारने का किया आह्वान
वक्ताओं ने समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली, नागरिक कर्तव्य और परिवार प्रबोधन जैसे 'पंच परिवर्तनों' को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, मेयर अशोक कुमार तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें