फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीन सिरप कांड: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- मामले में की जा रही जांच, एसआईआर को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

Sat, 29 Nov 2025 03:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोडीन सिरप मामले में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसआईआर के विरोध पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका अधिकार है, चुनाव आयोग से शिकायत करें। 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोडीनयुक्त सिरप के मामले में कहा कि अपराधी कोई भी हो, कानून से वह बच नहीं सकता। सरकार मामले की गहराई से जांच करा रही है। इस प्रकरण में जिसका भी नाम आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


केशव मौर्य शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव के जूते चप्पल वाले बयान पर कहा कि बिहार चुनाव के बाद वह काफी झल्ला गए हैं। 

काशी आकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करें। सपा डूबता हुआ जहाज है, यह सैफई खानदान के अंत की शुरुआत है। अखिलेश यादव बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा अनुशासित पार्टी है। हम बिहार में चुनाव जीते हैं, अब पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: वाराणसी में 11 महीने में 41 करोड़ की साइबर ठगी, सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये लौटे

2027 में महागठबंधन के चुनाव जीतने के बयान पर केशव मौर्य ने कहा कि न घोड़ा दूर, न मैदान दूर, जिसे आना हो आ जाए चुनाव लड़ने।  2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2024 तक हम जीते हैं। पिछले वर्ष थोड़ी सी सीटें मिलने पर उनके गुब्बारे में अहंकार की हवा भर गई थी। गठबंधन के लोगों को जनता ने हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में हार का स्वाद चखा दिया है। 

सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष की पत्नी ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार
सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह की पत्नी भारती सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। गुहार लगाई कि कफ सिरप मामले में गिरफ्तार अमित सिंह टाटा और दुबई भागे शुभम जायसवाल ने मेरे पति को कॉफी में जहर मिलाकर पिलाया और उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ स्पष्ट नहीं आया। अमित सिंह टाटा और शुभम जायसवाल के खिलाफ चौबेपुर थाने में तहरीर दी गई लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। 

शुभम फेसटाइम एप से करता है बातचीत
एसटीएफ की पूछताछ में बर्खास्त सिपाही ने कबूला कि शुभम और एबॉट कंपनी के अधिकारियों ने 100 करोड़ से अधिक कप सिरप की खरीद बिक्री की है। शुभम का सीए तुषार ही जीएसटी का भुगतान करता था। 21 फरवरी, 22 मार्च, 22 अप्रैल और 19 नवंबर 2025 का जीएसटी भुगतान तुषार ने किया है। वरुण सिंह के व्हाट्सएप से धनबाद के औषधि निरीक्षक द्वारा प्राप्त फर्म के निरीक्षण की बात कही गई है। शुभम फेसटाइम पर और उसका पार्टनर आजमगढ़ के नरवे का रहने वाला विकास सिंह जंगी एप से बात करता है।
विज्ञापन

ड्रग विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त ने की मदद
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि 2023 से कोडीनयुक्त कफ सिरप का अवैध कारोबार तेजी से पकड़ा। शुभम और उसके साथ जुड़ी फर्मों के कारनामे को वाराणसी ड्रग विभाग में तैनात पूर्व सहायक आयुक्त दबाते रहे। पूर्व सहायक आयुक्त ने शुभम की मदद भी करते रहे। एसटीएफ ने मेरठ के रहने वाले अधिकारी को भी रडार पर लिया है। शुभम के साथ ड्रग विभाग के अधिकारी की फोटो भी वायरल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें