बिजली कटौती के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि जल्द ही आपको इसमें सुधार देखने को मिलेगा। बैठक में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
इसके पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का हाल जाना और अधिकारियों को कई दिशानिर्देश दिए। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार काशी को सुंदर और सुव्यवस्थित करने में जुटी है। जनता के कल्याण के लिए सरकार जो भी कर सकती है वो सब करेगी।