स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने वाराणसी में कहा कि अस्पतालों की रात्रिकालीन सेवाएं बहाल रखी जाए। वहां डाक्टरों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाएं।
शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को हिदायत दी। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जोर दिया कि रात में ड्यूटी नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई व सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए।
सरकार की मंशा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे नि:शुल्क सुविधाएं
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि मानव संसाधन की कमी हो तो उसका विभागवार विवरण अपर निदेशक स्वास्थ्य के माध्यम से भेजा जाए। सारनाथ में बनाए गए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के संचालन में मानव संसाधन की अगर कमी है तो उसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। फिलहाल उपलब्ध संसाधनों के जरिए ही सीएचसी का संचालन कराया जाए।