दो कॉलेजों में नौ नए कोर्स :
वसंता कॉलेज फॉर वीमेन- उर्दू, संस्कृत और फिलॉसफी में पीजी।
बसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा- राजनीतिशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, दर्शनशास्त्र, संस्कृत में पीजी कोर्स चलेगा। यहां स्नातक स्तर पर भूगोल का विभाग भी खुलेगा।
ये भी हुए फैसले :
नए सत्र में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत होगी। इसमें संकायों में न होकर सभी काउंसिलिंग विज्ञान संकाय स्थित संगोष्ठी संकुल में कराई जाएगी।
मैथिली अध्ययन केंद्र को भी बैठक में मंजूरी मिली। इसमें वर्चुअल क्लास रूम भी चलाया जाएगा। केंद्र परिसर में कला संकाय के तहत खोला जाएगा।
शारीरिक शिक्षा विभाग को नया संकाय बनाने का प्रस्ताव आया, जिस पर मामले को कमेटी में रखे जाने का निर्णय लिया गया।
जापानी, चाइनीज और फ्रेंच स्टडी को नया विभाग बनाने के प्रस्ताव को भी कमेटी में ही रखने का निर्णय हुआ।