दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल में जहां ओपीडी में 1500-1500 मरीज डॉक्टर को दिखाने जा रहे हैं वहीं शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी 1000 से 1200 मरीज आ रहे हैं। यहां डेंगू वार्ड फूल होने के साथ ही इमरजेंसी समेत अन्य वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। शास्त्री अस्पताल रामनगर में 12 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है, जो कि फुल हैं। यहां रामनगर के साथ ही आसपास के इलाकों के साथ ही चंदौली जिले के मरीज भर्ती हैं।
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में करीब 250 बेड फुल हो गए हैं। यहां 12 बेड का डेंगू वार्ड गुरुवार को मरीजों से भरा था। तेज बुखार, जोड़ों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनवाया है। अब डेंगू वाले मरीजों को इसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।