फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में डेंगू का डंक: व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन चपेट में, सफाई पर सवाल; सीएचसी ने कराया दवा का छिड़काव

Mon, 23 Nov 2026 10:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू समेत तीन लोग संक्रमित हैं। वार्ड पांच में नालियों की सफाई और जलनिकासी की समस्या उठी है। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड सैंपल लेकर प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन
डेंगू की समस्याएं बढ़ीं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बेल्थरारोड नगर क्षेत्र में डेंगू के मामले सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू समेत तीन लोग डेंगू से संक्रमित हैं। मरीजों के सामने आने के बाद नगर की सफाई व्यवस्था, जलनिकासी और मच्छरों से बचाव के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित नालियों की सफाई नहीं होने और जलभराव की समस्या के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह गंदगी बनी रहती है। उनके 30 वर्षीय बेटे आशुतोष भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू समेत तीन लोग डेंगू संक्रमित हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एक साथ कई लोगों के संक्रमित होने से स्थानीय लोगों में बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Trending Videos

परिजनों के लिए ब्लड सैंपल, प्रभावित इलाकों में छिड़काव
सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों के परिजनों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इसकी सूचना नगर पंचायत को भी दी गई है। प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। कूलर, गमले, पुराने टायर और खाली बर्तनों में जमा पानी नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि बुखार आने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय से जांच कराना जरूरी है। सीएचसी सीयर में डेंगू की जांच की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में लक्षण दिखने पर लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन

मरीज मिलने के बाद नहीं, नियमित हो सफाई और फॉगिंग
डेंगू के मरीज सामने आने के बाद प्रभावित वार्डों में नियमित नालियों की सफाई, जलभराव से निजात और फॉगिंग की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को केवल मरीज मिलने के बाद दवा का छिड़काव कराने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। नियमित सफाई और मच्छररोधी अभियान चलाने की जरूरत है। लोगों ने वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित फॉगिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें