फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू सिंह द्वार पर किशोर का शव रखकर बीएचयू गेट पर प्रदर्शन, दो दिन पहले लंका के डायग्नोस्टिक सेंटर पर हुई थी मौत 

Sun, 03 Jan 2021 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी जिस किशोर की बृहस्पतिवार को लंका स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर मौत हुई थी, उसके शव को परिजनों ने बीएचयू सिंह द्वार पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजन पोस्टमार्टम से पहले संबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


सरावा गांव निवासी बच्चन राम का सुपुत्र आकाश कुमार लंका स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर गुरुवार  को एमआरआई कराने गया था। यहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे ट्रामा सेंटर स्थित मोर्चरी हाउस में रखवाया था।

शनिवार शाम को जब पुलिस किशोर का पोस्टमार्टम कराने बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस जा रही थी, तभी परिजन पहुंचे और पुलिस से शव छीनकर उसे बीएचयू सिंह द्वार पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि पुलिस जानबूझकर डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। खबर मिलते ही लंका थाना प्रभारी पहुंचे और मनाने का प्रयास किया लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें