Varanasi News: वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी समेत व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने काशी में आने वाले दर्शनार्थियों के शोषण पर भी चिंता जाहिर की।
जीएसटी समेत व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को विशेश्वरगंज मंडी स्थित गौरी शंकर कृष्णकांत कटरे में हुई। व्यापारी आयोग, व्यापारी पेंशन व व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल करने की व्यापारियों ने मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान व्यापारियों ने तय किया कि जल्द ही इस मांगों के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने काशी में आने वाले दर्शनार्थियों के शोषण पर चिंता जाहिर की। वहीं, शरद वर्मा, राधेश्याम गोड़, राजेश श्रीवास्तव ने जीएसटी के सरलीकरण और वन नेशन वन टैक्स की मांग पर वित्त मंत्री को पत्र भेजे जाने पर जोर दिया।
महामंत्री प्रतीक गुप्ता ने सभी सरकारों ने व्यापारी आयोग के गठन पर हामी भरी है लेकिन अब तक पता नहीं क्यों इस पर ठोस काम नहीं हो सका है। व्यापारी अशोक अग्रहरि, सोभनाथ मौर्य, जयदीप सिंह बबलू, मनोज दुबे, विनोद सिंह, जितेंद्र लालवानी, गुलशन कपूर, छोटेलाल जयसवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू ने अब व्यापारी निंद्रा से जाग गया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
व्यापारी आयोग को अमलीजामा पहनाने तक व्यापारी वर्ग त्याग, तपस्या व बलिदान की मार्ग अपनाने पर बाध्य होगा। बैठक में सुशील गुप्ता, लकी वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अखिल श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अलखनाथ गोस्वामी आदि रहे।