फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, शोर सुनकर दौड़े नाविक; मचा कोहराम

Sun, 14 Apr 2024 08:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: छात्र गोलू को बाहर निकालकर नाविकों ने सूचना रामनगर थाने की पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त नाव से गंगा पार करके रामनगर की ओर चले गए थे। सभी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गोलू गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
छात्र की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के कोदोपुर वार्ड के सामने रविवार को गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


बिहार के जहानाबाद का मूल निवासी गोलू चौरसिया (20) छित्तूपुर स्थित एक प्राइवेट लॉज में रहकर डीएवी पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह सुबह लॉज के कुछ दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए अस्सी घाट गया था। सभी दोस्त नाव से गंगा पार करके रामनगर की ओर चले गए।

सभी स्नान कर रहे थे तभी गोलू गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के नाविक दौड़े, लेकिन जब तक गोलू गहरे पानी में समा चुका था। गोलू को बाहर निकालकर नाविकों ने सूचना रामनगर थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस गोलू को शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्तों ने बताया कि गोलू तीन भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता दीना चौरसिया मजदूरी करते हैं। पुलिस की सूचना परिजन घर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें