फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अग्निवीर धीरज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग

विज्ञापन
सुभाषपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर का स्वागत करते व्यापारी नेता महेश सागर साहू
विज्ञापन
मिर्जामुराद। कछवा रोड स्थित चित्रसेनपुर गांव के किसान सब्जी मंडी के पास रविवार को वाराणसी से प्रयागराज जाते समय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर से व्यापारियों ने अग्निवीर धीरज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की और पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के जेठूपुर गांव निवासी अग्निवीर धीरज गुप्ता के 18 फरवरी को निधन पर व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा में समर्पित अग्निवीर धीरज गुप्ता को सरकार की ओर से शहीद का सम्मान मिलना चाहिए। व्यापारी समाज के नेता एवं संचार मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य शिखर गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर यह मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें