फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किशोरी को भगाने के मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों, अजय और विशाल, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मिर्जापुर जिले के मोहनपुर पड़री निवासी अजय ननिहाल में रह रहा था, लेकिन आरोप है कि उसने किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। इस घटना में गांव के ही विशाल ने सहयोग किया और अपनी बाइक से किशोरी को अजय तक पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने आरोपियों से बेटी को वापस करने की मांग की, तो विशाल ने गाली-गलौज की और मारपीट की। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें