फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कारोबारी माहौल को मजबूत और अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशने पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत सरकार के सचिव संजीव सान्याल और प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रसेनजीत के. बसु ने कारोबारी माहौल मजबूत करने, भारतीय उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्थानीय उद्योग और व्यापार जगत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से रथयात्रा में आयोजित सेमिनार में चर्चा की।
विज्ञापन

जीएसटी परिपत्र और रेरा से जुड़ी समस्याओं पर संजीव सान्याल ने आश्वासन दिया कि जीएसटी में बार-बार आने वाले परिपत्र एक निश्चित समय पर ही जारी करने का प्रयास किया जाएगा। हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष सिद्धार्थ राय ने अस्पतालों में सेवाओं के मूल्य निर्धारण और सरकारी नियंत्रण पर सवाल उठाए। इस पर संजीव सान्याल ने कहा कि वर्तमान में कई स्तरों पर चिकित्सा क्षेत्र में नियंत्रण होने के कारण यह सही से नियमन नहीं हो पा रहा है। बनारस इंडस्ट्रियल एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें