फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः संत रविदास की देहरी पर रोशन किए दीप, ध्वजारोहण कर मनाया प्रकाशोत्सव

Sun, 09 Feb 2020 12:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
रविदास र्पाक में संत रविदास जयंती के अवसर दीए जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गुरु रविदास महाराज के 643वें जन्मोत्सव पर उनके सपनों के शहर में प्रकाशोत्सव की धूम है। कहीं लंगर, कहीं जत्थे, तो कहीं संगत की रौनक देखते ही बन रही है। पंडालों में धुनी रमाए श्रद्धालुओं की टोली भी हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंदिर से लेकर लौटूबीर तक गुरु के जयकारे से मेला क्षेत्र गूंज रहा है। रविवार की सुबह मंदिर में संत निरंजन दास द्वारा ध्वजारोहण कर प्रकाशोत्सव का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन

2 of 9
वाराणसी में शनिवार को राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में लोगों पुष्पांजलि अर्पित की।
शनिवार को संत के सपनों के नगर में केवल आस्था का ही रेला नजर आया। गुरु के दर पर मत्था टेकने वालों का हुजूम देर शाम तक उमड़ता रहा। भक्तों के लिए बनाए गए अलग-अलग पंडालों में नाचते, गाते श्रद्धालुओं का रेला है, तो लंगर में प्रसाद चखने के लिए भी भारी भीड़ है। मिनी भारत में तब्दील सीर गोवर्धन का नजारा हर किसी को बरबस ही अपनी तरफ खींच रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
इलाके में सड़क और गलियों से लेकर छतों तक चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ संत रैदास के भक्तों की भीड़ और उनका ही जयकारा गूंज रहा है। सुबह से ही मंदिर में संत रविदास के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। सत्संग हॉल को सजाने का काम देर रात तक चलता रहा। अमृतवाणी के पाठ से पूरा इलाका गूंज रहा है।

4 of 9
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीर गोवर्धन का निरीक्षण किया और संत निरंजन दास से मुलाकात की। उन्होंने मेला क्षेत्र में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भारी भीड़ को देखते हुए यातायात सहित कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी नगर को दिया। रविदास मंदिर के निकट उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन लंगर हाल, पार्क व अन्य स्थलों को देखा और पंडाल क्षेत्र में पानी छिड़काव का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

5 of 9
दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़
मेला क्षेत्र में लगीं दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। बनारसी साडि़यां, मिठाईयां, खिलौनों और बर्तनों की खरीदारी में लोग जुटे रहे। ज्यादातर श्रद्धालु बनारसी साड़ी की खरीदारी कर रविदास जी को चढ़ाने के बाद प्रसाद के रूप में उसे अपने घर ले जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
गुरु की सेवा से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं हैं
गुरु की सेवा से बढ़कर जीवन मे कुछ भी नहीं हैं। उनकी कृपा मात्र से जीवन की नैया पटरी पर चल रही है। बिना इनके कृपा के एक पत्ता भी नहीं हिलने वाला है। यह कहना है जालंधर के रहने वाले चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार का। वह पिछले 20 साल से लगातार परिवार के साथ आते हैं। यही नहीं वे अपने साथ चार डॉक्टर और 20 स्टाफ लेकर आए हैं। उन्होंने ने बताया कि उनकी पोस्टिंग वर्तमान में कपूरथला में है। वह दस दिन की छुट्टी लेकर अपनी पत्नी सीमा और बेटे आत्मप्रकाश और युवराज के साथ आए हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
भजन संध्या का हुआ आयोजन
संत रविदास सोसायटी के तत्वावधान में नगवां स्थित रविदास पार्क में शनिवार को गोष्ठी व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र खरवार रहे। इस दौरान डॉ. रत्नेश वर्मा, अरुण कुमार प्रेमी ने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रघुनाथ चौधरी, प्रो. एसएन खरवार, प्रो. जेपी सिंह मौजूद रहे।

8 of 9
चार दिवसीय भंडारा शुरू
संत रविदास जयंती पर राजघाट स्थित संत रविदास के मंदिर में चार दिवसीय भंडारा शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह गुरु रविदास की प्रतिमा पर नूतन वस्त्र और पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया। इसके उपरांत भंडारा शुरू हो गया।
विज्ञापन

9 of 9
काव्य गोष्ठी का आयोजन
संत रविदास की जयंती पूर्व संध्या पर शनिवार को परेड कोठी में पूर्वांचल साहित्यकार कलाकार संघ की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कुमार हेमंत ने की। उन्होंने कहा कि हरि को भजते-भजते दास हो गए, मान अभिमान तज के संत रविदास हो गए। स्वागत राजेंद्र गुप्त ने किया। कवि चिन्मय चटर्जी ने युग को एक नया पैगाम दिया..., शालिनी जायसवाल ने कर्म को धर्म से जोड़ दिया। इस दौरान गोविंद व्यथित, सीताराम अंजान, शोभनाथ यादव, सुखमंगल सिंह, कन्हैया लाल, मृत्युंजय चौहान, सीमा जायसवाल ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें