दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में लंबे समय बाद डेंटल ओपीडी की शुरुआत तो हुई, लेकिन यहां संसाधनों की कमी बनी हुई है। इस वजह से ही पूरा लाभ भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है वहीं पर्याप्त स्टाफ के न होने से मरीजों को जांच के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।
दीनदयाल अस्पताल में पिछले महीने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने निरीक्षण के दौरान यहां जल्द ही डेंटल ओपीडी के शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद अस्पताल में जगह की तलाश हुई तो सीएमएस आफिस के ऊपर एक कमरे में डेंटल ओपीडी चलाने का निर्णय लिया गया। यहां तीन डेंटल चेयर, एक्सरे मशीन सहित अन्य उपकरण मंगाए गए। हालत यह है कि अभी महीने भर भी नहीं हुआ यहां लगी एक्सरे मशीन खराब हो गई है, ऐसे में मरीजों के दांतों, मसूड़ों आदि में किसी तरह की समस्या पर एक्सरे जांच नहीं हो पा रही है। पैरामेडिकल स्टाफ भी केवल एक ही हैं।
डेंटल एक्सरे मशीन को चलाने वाला रिमोट खराब है। इसको बनवाना और दंत चिकित्सक की तैनाती की जानी है। इसके लिए सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है। ओपीडी के लिए एक वार्ड ब्वाय की तैनाती भी की गई है।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, दीनदयाल अस्पताल