फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयूः पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ की बैठक में फैसला, काशी की 13 विभूतियां जल्द होंगी सम्मानित 

Mon, 27 Dec 2021 10:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख और पीठ के प्रभारी प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि सभी विभूतियों को आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से काशी के 80 साल से अधिक उम्र के 13 गुमनाम विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें उन्हें अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सोमवार को पीठ की एक बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इसमें सभी विभूतियों को आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख और पीठ के प्रभारी प्रो. कौशल किशोर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में इससे जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। संकाय प्रमुख ने बताया कि  पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ, सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से विगत दिनों स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के संदर्भ में काशी के 75 गुमनाम कर्मवीरों को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी?

इस कड़ी में आवास में जाकर सम्मानित करने का यह प्रथम चरण है। बैठक में प्रो. अनूप कुमार मिश्र, प्रो. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. सुनीता सिंह, शुभम मिश्रा, सुमित सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका होगा सम्मान 

1- प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला    पूर्व प्राचार्या, एमएमवी
2-ज्योत्सना श्रीवास्तवा पूर्व-प्राचार्या, एमएमवी. एवं पूर्व विधायिका
3- प्रो. पुष्पा बसु    पूर्व आचार्य मंच कला संकाय
4- अमिताभ भट्टाचार्य     पत्रकारिता
5- डॉ. पी.सी. सचान      सिविल इंजीनियरिंग, आईआईटी बीएचयू
6- प्रो. राणा पी.वी. सिंह   पूर्व आचार्य भूगोल विभाग
7-जयन्ति सावन्त    पूर्व-प्रधानाचार्या, केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू)
8- डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र   संरक्षक, सोच-विचार पत्रिका, साहित्य
9-   प्रो. विद्यानंद मुद्गल     संस्कृत
10-इस्लाम बावरा     शास्त्रीय गायन, ग्रामीण अंचल
11- उस्ताद पोपा गुरू     शास्त्रीय गायन, ग्रामीण अंचल
12- प्रो. आर के मिश्रा     पूर्व कुलपति
13- प्रो. बीडी शुक्ला     पूर्व आचार्य कृषि संस्थान, बीएचयू 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें