कांवड़ियों के रूट पर हटवाया गया अतिक्रमण
सावन में आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देख नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को लहुराबीर से गिरजाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा और एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क, गिरिजाघर तक अतिक्रमण हटवाया। तिरपाल, पन्नी दुकान के सामने से खुलवाए गए। कई लोगों के सामान भी जब्त किए गए। अभियान के दौरान लगभग दो गाड़ी सामान जब्त किया गया।
नई सड़क व बेनियाबाग को फिलहाल पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। सड़क पहले से चौड़ी दिख रही है। उधर, रथयात्रा मेला क्षेत्र को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए दुकानदारों, वेंडरों से इसका इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई। दुकान के सामने गंदगी न करने और डस्टबिन के प्रयोग की बात कही।