लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बुद्ध विहार कालोनी निवासी हरि शंकर के अनुसार बेटी अनीता की शादी नौ मई 2013 को ककरमत्ता में किराये के मकान में रहने वाले जगदीश के पुत्र विनोद गुप्ता से हुई थी। विनोद और उसके परिजन बेटी को प्रताड़ित करते थे।
वाराणसी के ककरमत्ता निवासी विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पिता की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। लखनऊ निवासी पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी को मारा गया है।
विज्ञापन
आरोपी पति वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर टीटीई के पद पर तैनात है। लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बुद्ध विहार कालोनी निवासी हरि शंकर के अनुसार बेटी अनीता की शादी नौ मई 2013 को ककरमत्ता में किराये के मकान में रहने वाले जगदीश के पुत्र विनोद गुप्ता से हुई थी। विनोद और उसके परिजन बेटी को प्रताड़ित करते थे।
बुधवार को सूचना मिली कि बेटी ने आत्महत्या कर ली। जब बनारस पहुंचा तो बेटी का शव मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखा हुआ था। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि पति विनोद गुप्ता, ससुर जगदीश गुप्ता और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में जानकारी मिली कि खाना बनाने में देरी हुई थी तो पति विनोद कुमार खफा होकर ड्यूटी चला गया था और इस पर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।