फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मर्डर की खबर लगते ही पत्नी ट्रेन के आगे कूदी, दोनों ने किया था प्रेम विवाह

Mon, 30 Oct 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
suicide at railway track
विज्ञापन
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव निवासी अखिलेश गौतम की हत्या होने की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी ने भी लखनऊ के गोमती नगर मुहल्ले में स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


उसकी पहचान मोबाइल के जरिए हुई तो पुलिस ने आजमगढ़ शहर के रहने वाले युवती के घर वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अपनी बेटी के रुप में किया।

सरायमीर कस्बा के रहने वाले एक व्यक्ति की ससुराल सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा मुहल्ले में स्थित है। साले के पास कोई संतान न होने पर वह अपनी बहन की बड़ी बेटी को गोद ले लिया।
विज्ञापन


जिस विद्यालय में नर्वे गांव निवासी अखिलेश गौतम पढ़ता था,  वहीं पर उसकी बेटी भी पढ़ती थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों ने 2015 में कोर्ट मैरिज कर ली।

इधर इंटर तक आजमगढ़ में पढने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अखिलेश की पत्नी लखनऊ चली गई। अखिलेश दिल्ली से घर आते और जाते समय लखनऊ में रुकता और अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों तक रहता था।
विज्ञापन


इन दोनों के रिश्ते से इनके घर वाले भी खुश नहीं थे। क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति के थे। 27 अक्तूबर की सुबह अखिलेश गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह सूचना उसकी पत्नी को हुई तो वह 28 अक्तूबर को लखनऊ के गोमती नगर मुहल्ले में स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मोबाइल के जरिए अखिलेश के पत्नी की पहचान हुई। परिवार के लोग शव लेने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें