फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना के लोहराडीह गांव में सोमवार को आम के बगीचे में पेड़ की डाल के सहारे गमछे के फंदे से लटका हुआ अधेड़ का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

लोहराडीह गांव निवासी शिवकुमार उर्फ पप्पू उपाध्याय (57) दो दिनों से अपने घर नहीं गया था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीकर घर के आसपास ही घूम रहा था। सोमवार को घर से थोड़ी दूर पर उसका शव आम की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों की सूचना पर कपसेठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाई। परिजनों के अनुसार पप्पू नशे का आदी था। पप्पू की पत्नी की मौत 10 वर्ष पूर्व हो गयी थी। पप्पू दो पुत्रों नवीन उपाध्याय और प्रवीण उपाध्याय का पिता था। दोनो पेशे से इंजीनियर हैं। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता था। वह ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें