स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को 3167 सैंपल लिया गया, जबकि 3256 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि तुलसी विहार कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा नवाबगंज, नगवा, चितईपुर, हैदराबाद कालोनी बीएचयू, केजी हॉस्टल आईएमएस बीएचयू, रामनगर, सराय नंदन, लक्ष्मीकुंड, बीएचयू, मानसरोवर, जवाहर नगर एक्सटेंशन, प्राथमिक बालिका विद्यालय भदैनी, ईजी क्लब, कचहरी कंपाउंड, बैंक कॉलोनी शिवपुरवा, जागृति नगर कॉलोनी, डीएलडब्ल्यू पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, मीरा कॉलोनी, बीएचयू होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल महमूरगंज सहित अन्य जगहों से नए मरीज मिले हैं।
इसके साथ ही होम आइसोलेशन में 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि कुल 16238 मरीजों में 15173 के डिस्चार्ज और 259 मरीजों की मौत के बाद होम आइसोलेशन और अस्पताल मिलाकर 806 एक्टिव केस हैं।