फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधायक विजय मिश्र पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती बयान के लिए कोर्ट नहीं पहुंची

Sat, 24 Oct 2020 12:53 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद स्थित ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती शुक्रवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंची। पुलिस उसका इंतजार करती रह गई।

विज्ञापन


बयान दर्ज कराने के लिए अब पुलिस किसी और दिन उसे बुलाने की तैयारी में है। करीब पांच दिन पूर्व वाराणसी की युवती ने विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और पौत्र विकास मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सोमवार को थाने में उक्त महिला का 161 का बयान लिया गया। शुक्रवार को न्यायालय में 164 का बयान होना था। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि युवती को दुबारा बुलाकर बयान दर्ज कराया जाएगा। 

क्या है आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि प्रयागराज में विधायक ने उससे 2015 में दुष्कर्म किया। 2014 मेें धनापुर में दुष्कर्म के बाद विधायक ने उसे कई बार अपने पास बुलवाया लेकिन वह नहीं गई। आरोप है कि 2015 में विधायक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अल्लापुर स्थित अपने मकान पर बुलवाया। शक न हो इसके लिए दस्तावेज भी मंगवाए। यहां पहुंचने के बाद उसने डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाया गया। जिसके जरिए उसे बाद में ब्लैकमेल किया गया।  
विज्ञापन

वीडियो चैट पर करते थे अश्लील डिमांड

पीड़िता का यह भी आरोप है कि ब्लैकमेल से वह पूरी तरह टूट चुकी थी। जिसके बाद 2016 में वह मुंबई चली गई, लेकिन विधायक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उससे न सिर्फ बात करता रहा बल्कि डरा धमकाकर वीडियो कॉलिंग के जरिए संपर्क करता। वीडियो चैट के दौरान वह अश्लील डिमांड भी करता था। न मानने पर जान से मारने की धमकी देता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें