विकास की फाइल फोटो और शादी के दाैरान तीसरी पत्नी रिया।
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि दोनों अक्सर लड़ाई-झगड़ा करते थे। इसकी शिकायत मैंने दो वर्ष पहले बड़ागांव थाने में की थी। यहां पुलिस ने समझा कर दोनों को छोड़ दिया था। विकास नेपाली बाग में रिया और बच्ची के साथ रहता था, बाकी परिवार गांव रहता है।
पिता विजयी के अनुसार, रविवार की सुबह मकान मालिक संजय गुप्ता ने फोन कर हम लोगों को सूचना दी। मकान मालिक प्रथम तल पर रहता है। द्वितीय तल पर विकास रहता था। मकान मालिक ने बताया कि देर रात तक पति-पत्नी में काफी विवाद चल रहा था।
नीचे का दरवाजा अंदर से बंद रहने के कारण अंदेशा जताया गया कि पत्नी रिया रात को ही छत के रास्ते कूद कर अपने बच्ची के साथ भाग गई। मकान मालिक ने बताया कि सुबह उठने पर देखा कि विकास का कमर खुला है और वह जमीन गिरा हुआ है। कुछ हरकरत नहीं होने पर परिजनों के साथ ही शिवपुर पुलिस को सूचना दी।
विकास के पिता से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे डीसीपी प्रमोद कुमार, एसीपी विद्युत सक्सेना, थाना प्रभारी फोर्स व फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया की मौत का कारण पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मृतक की पहली पत्नी नीलम, माता गीता देवी, पिता विजयी, भाई गोलू सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पिता ने बताया कि मेरा बेटा विकास मेरी कोई बात नहीं मानता था। परिवार के साथ रहता तो शायद जिंदा रहता।