12वीं पास शिखा के पिता शिवलाल राजगीर का व भाई किसी निजी कंपनी में काम करता है। दो साल पहले ही मां की मौत हो चुकी है। वो दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। भाई के अनुसार वह मानसिक रूप से स्वस्थ थी और परिवार में कोई विवाद झगड़ा नहीं था। बड़ागांव पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि तालाब किनारे जहां पर युवती की लाश मिली है, उस स्थान के समीप ही इलाके के नशेड़ी देर रात तक अड्डा लगाए रहते हैं। आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जहां पर शव मिली उस तरफ बहुत कम लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।