परिजनों ने बताया कि अर्चना शाम तक घर वापस नहीं लौटी, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में पुराने मकान पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे ढूंढ नहीं पाए और वापस लौट गए। पूरी रात परिवार चिंता में बीती।
शनिवार सुबह करीब दस बजे परिजन दोबारा पुराने मकान पहुंचे। जैसे ही वे घर के अंदर गए, उन्होंने अर्चना का शव टीन शेड के बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और घर में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।