चिरईगांव चौबेपुर थानांतर्गत अराजी नेवादा गौराकला की बस्ती में गुरुवार को घर के पास ही नीम की डाल से शिवपाल पुत्र बीरेंद्र राम (20 वर्ष) का शव लटकता हुआ मिला। शव की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को नीम के डाली से उतारकर पुलिस को सूचना दी।
वाराणसी में चिरईगांव-चौबेपुर थाना अंतर्गत गौरा कला के आराजी नेवादा में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी होते ही थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह एवं एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
चिरईगांव चौबेपुर थानांतर्गत अराजी नेवादा गौराकला की बस्ती में गुरुवार को घर के पास ही नीम की डाल से शिवपाल पुत्र बीरेंद्र राम (20 वर्ष) का शव लटकता हुआ मिला। शव की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को नीम के डाली से उतारकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी चौबेपुर राजीव सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात कर रही है। जबकि परिजन युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के दो दोस्त गोलू और करन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।