फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाईवे किनारे मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर स्थित नेशनल हाईवे-135 के पास मंगलवार को दोपहर में 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि बेरहमी से हत्या कर शव को एसिड से जला दिया गया है। इससे उसकी शिनाख्त हो पाने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

उधर, शव मिलने का सूचना पर फोरलेन सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। शरीर पर सिर्फ एक शर्ट है। पैंट और चप्पल बगल में रखा हुआ था। दोनों हाथ कलाई से काटकर अलग कर दी गई है। चेहरे को तेजाब से जला दिया गया लगता है। शव मिलने की सूचना करनपुर चौकी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें